Friday, 14 September 2018

गौतम गंभीर ?


गौतम के गंभीर कदम
Picture Credit- NDTV Sports


गौतम गंभीर, यदि आपके दिमाग में इस नाम पर धूल चढ़ गई हो तो मैं आपको बता दूं कि ये वही शख्स है, जो एक समय भारतीय पारी की शुरूआत किया करते थे। आज हम इस नाम को पड़े ही भूल गए हो, लेकिन ये ना भूलें कि भारत को 2007 का टी-ट्वेंटी और 2011 का एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप जितानें में इस खिलाड़ी की भूमिका कितनी थी। 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टी-ट्वेंटी विश्व कप के फाइनल मैच में इस सलामी बल्लेबाज़ ने 54 गेंदो पर 75 रन की शानदार पारी खेलकर जीत दिलाई थी। वहीं, 2 अप्रैल 2011 को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एकदिवसीय विश्व कप के उस फाइनल मैच को हम भला कैसे भूल सकते हैं, जब सचिन और सहवाग सरीखे दिग्गज खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे, तब इसी खिलाड़ी ने 122 गेंदो पर 97 रनों की संकटमोचन पारी खेलकर को टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।


Pic Credit- Navodaya Times  
   आज यह खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन लोगों का दिल ये आज भी जीत रहे हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि पहले क्रिकेट के खेल में और अब समाज सेवा में। गौतम गंभीर अपने फाउंडेशन के जरिए हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पिछले साल अप्रैल में हुए नक्सली हमलें में शहीद हुए 25 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने की घोषणा की थी। सितंबर 2017 में जम्मू-कश्मीर के शहीद पुलिस ऑफिसर अब्दुल राशिद की बेटी को पूरी जिंदगी शिक्षा मुहैया कराने की भी वह घोषणा कर चुके है। गंभीर किन्नर समाज के समर्थन में भी आगे रहते हैं। हाल ही में गौतम गंभीर की कुछ किन्नरों के साथ एक फोटो सोशल मीड़िया पर वायरल हुई थी जिसमें गौतम चुन्नी ओढ़े और बिंदी लगाए एक किन्नर के रूप में ही नज़र आए। लेकिन, इसके पीछे की सच्चाई जानेंगे तो आप इस खिलाड़ी की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। दरअसल, गौतम किन्नर समाज के प्रति अपना समर्थन जताते हुए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम हिजड़ा हब्बा के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे जहां किन्‍नर समाज ने दुपट्टा ओढ़ाकर और बिंदी लगाकर उनका स्‍वागत किया था।

Pic Credit- Sportskeeda


इससे पहले भी गौतम रक्षाबंधन के मौके पर ट्रांसजेंडर्स से राखी बंधवाते नज़र आए थे। गंभीर ने इसकी फोटो ट्वीट करते हुआ लिखा था कि ये मर्द या औरत होने की बात नहीं है।हाल ही में उन्होंने एक आशा नाम से एक नई पहल की है जिसके तहत गौतम गंभीर फाउंडेशन दिल्ली में गरीब लोगों के लिए मुफ्त रसोई चलाती है। इस तरह गौतम गंभीर वर्ल्ड कप और आईपीएल जिताने के बाद, अब देश को भूख से जिताने में लगे हुए हैँ। सलाम गौतम गंभीर।  



(All Rights are reserved for this content)

No comments:

Post a Comment

370 की संपत्ति

जम्मू & कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A का हटना बेशक एक ऐतिहासिक और साहसिक फैसला है लेकिन मेरा मानना ये है कि सारे नियम कानून ठीक, बस ...